राज्य सरकार की कोशिश सफल, दत्ता पडसलगीकर नहीं होंगे रिटायर

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुलिस महासंचालक दत्ता पडसलगीकर आज रिटायर नहीं होगें, आखिरकार राज्य सरकार की कोशिश सफल रही। दत्ता पडसलगीकर की सेवा अवधि बढ़ाने में राज्य सरकार सफल रही है। केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार ने दत्ता पडसलगीकर की सेवा अवधि बढ़ाने की विनंती की थी। शासन द्वारा अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा की गई। सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को मान्य करने की मुहर लग ही गई। रिटायरमेंट को एक ही दिन का समय बाकी होने के बावजूद सेवा अवधि बढ़ाने का पत्र नहीं मिला था। दत्ता पडसलगीकर द्वारा सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को ठुकराए जाने की खबर फैल चुकी थी। जिसके चलते गृह विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनको रजामंद करवाने में सफल रहे। उसके बाद गुरुवार देर रात सेवा अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। आज शुक्रवार दत्ता पडसलगीकर को अधिकृत्त पत्र दिया जाएगा।

[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’34756adf-acd2-11e8-9520-6b90caed10b7′]

राज्य के पुलिस महासंचालक के रिटायरमेंट व सेवा अवधि बढ़ाने को लेकर काफी चर्चा शुरू है। पुलिस महासंचालक यह रिटायर होने के दरम्यान राज्य के प्रमुख आयुक्तालय में अपनी भेंट देते हैं। उनका समारोप कार्यक्रम भी होता है। लेकिन बहुत से महत्तवपूर्ण प्रलंबित मामलों पूर्ण करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने दत्ता पडसलगीकर की सेवा अवधि तीन महीने बढ़ाने का निर्णय लिया है।

लेकिन रिटायर होने के लिए एक ही दिन बाकी होने के बावजूद सेवा अवधि बढ़ाने का पत्र अब तक नहीं प्राप्त हुआ है। इसलिए उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाए जाने के निर्णय को अस्वीकार किया है। समय पर सेवा अवधि बढ़ाए का पत्र मिलेगा, तभी वे यह निर्णय स्वीकार करेंगे। ऐसा उन्होंने कहा।

दत्ता पडसलगीकर ने रिटायर होने का प्रस्ताव स्वीकार किया और सेवा अवधि बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने की खबर गुरुवार को आग की तरह फैल चुकी थी। उनका समारोप कार्यक्रम नायगाव स्थित पुलिस क्वार्टर में आयोजित किया गया। सरकारी सलामी भी दी गई।

मुंबई : डीजीपी दत्ता पडसलगीकर कल होंगे रिटायर 

इस खबर के बाद ही गृह विभाग के अधिकारियों की भागदौड़ शुरु हुई थी। महासंचालक से संपर्क कर बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से अवधि बढ़ाए जाने का पत्र का चुका है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ताक्षर बाकी हैं। शुक्रवार दोपहर तक अवधि बढ़ाए जाने का पत्र आ जाएगा। उसके बाद उन्होंने अवधि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव स्वीकार करने का निर्णय लिया।

देशभर से नक्सलवादियों से संबंधित गिरफ्तारी व पुलिस पर हो रहे आरोपों को लेकर आज महासंचालक दत्ता पडसलगीकर अथवा उनकी ओर से कोई बड़ा अधिकारी पत्रकार परिषद ली जाएगी। इस दरम्यान यह सेवा अवधि अधिकृत रूप से स्वीकार करने की संभावना है।

पिंपरी-चिंचवड :स्मार्ट सिटी के टेंडर में मुख्यमंत्री कार्यालय से हस्तक्षेप

[amazon_link asins=’B00KGZZ824,B074ZF7PVZ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e8f3525a-acd2-11e8-9dff-671271a9f82b’]