आरटीओ के 23 पदों के कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया

 चिखली : समाचार ऑनलाईन –  पिंपरी-चिंचवड़ उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय के 23 पदों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। राज्य के गृह विभाग ने कार्यकाल वृद्धि को अपनी मंजूरी दी है। राज्यभर में 812 अस्थाई पदों का 28 फरवरी को कार्यकाल बढ़ाया गया था। इनमें पिंपरी-चिंचवड़ उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय के कुल 23 पद शामिल थे। यह समयसीमा समाप्त होने के बाद फिर से 30 सितंबर 2019 तक का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जिनके कार्यकाल बढ़ाए गए हैं उनमें पिंपरी-चिंचवड़ के वाहन निरीक्षक, सीनियर ग्रेड क्लर्क, सहायक रोखपाल, ड्राइवर, शिपाई और चौकीदार, टाइपिस्ट क्लर्क, वाहन जांचकर्ता, नाइक, सफाईकर्मी हर के एक पद शामिल है।