महाराष्ट्र के भंडारा में जंगली जानवरों  का शिकार करने वाले तीन लोग गिरफ्तार 

लाखनी (भंडारा ), 22 मई : जंगली जानवर  का शिकार कर मांस की बिक्री करने वाले तीन शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भंडारा के लाखनी तालुका के मोगरा में शुक्रवार की रात यह कार्रवाई की गई.

इस मामले में नितेश राम रतन मेश्राम (उम्र 35, नि- मुरमाड़ी, तुपकर ) , मार्तंड तिमा मेश्राम (उम्र 60, नि- मोगरा ) और अश्विन दाजीबा देशमुख (उम्र 35, नि – मुरमाड़ी, तुपकर ) को गिरफ्तार किया गया है।  लाखनी वन परिक्षेत्र के रामपुरी बीट के मोगरा के दो जंगली जानवरों  का शिकार कर मांस बिक्री करने की गुप्त जानकारी वनविभाग को मिली थी।

इसके बाद दबिश डालकर तीनों को कब्जे में ले लिया गया।  जबकि इस मामले में शामिल अन्य कुछ लोग फरार हो गए।  आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।  उप वन संरक्षक एस. बी. भलावी, सहायक वनसंरक्षक आर.पी. राठोड के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी ए.जी. मेश्राम, क्षेत्र सहायक डी के राऊत ने यह कार्रवाई की।