ग्रहों की चाल में हुआ बदलाव, ‘इन’ राशि वाले लोगों को होगा खास लाभ

 

मेष राशि या लग्न
सुबह से ही आपके लिए काम के रास्ते खुले रहेंगे अपना काम आज बना लेना चाहिए। किसी के प्रति मन में कड़वाहट ना लाएं प्रेम से मेल मिलाप कर अपना काम बनाएं। रोजी रोजगार में लगे हुए व्यक्ति अपने काम को बना पाने में सफल होंगे परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मन में चिंता उत्पन्न होगी।
meshpng
मिथुन राशि या लग्न

धार्मिक कार्यों के आयोजन से दिन की शुरुआत होगी। लोगों का दिल जीतने के प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में काम करने के दौरान किसी गलती के कारण पश्चाताप करना होगा। जमीन से संबंधित विवाद में सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों की वजह से परेशानी महसूस होगी।
mithun
वृष राशि या लग्न

संसार में सभी व्यक्ति एक जैसे नहीं होते अपने काम से काम रखें लोगों की बातों का बुरा ना माने। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी किसी से किए गए वादे पूरे करने में थोड़ी तकलीफ होगी नम्रता पूर्वक व्यवहार करें सफेद वस्त्र धारण करना लाभदायक होगा।
Vrishabh
कर्क राशि या लग्न

भावुकता के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रेम संबंधी विषयों में अनादर महसूस करेंगे। सगे संबंधियों से तकलीफ होगी। शाम के वक्त अपने कामों में मन लगने लगेगा जिससे देर रात तक लाभ कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। आचरण सही रहने के कारण आप पदोन्नति प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोग आपका मान सम्मान करेंगे।
karka
सिंह राशि या लग्न

कहते हैं भले का नतीजा भला होता है पिछले समय में किसी का आपने उपकार किया है इसलिए आज आपके कष्ट के समय वही व्यक्ति काम आएगा। बहुत बड़ी मुश्किल टल जाएगी। अचानक धन लाभ की संभावना है साथ ही परिवार के किसी सदस्य द्वारा आपकी खोई हुई चीज वापस लौटाई जाएगी। राजनीति क्षेत्र में किए गए काम पद प्रतिष्ठा दिलाएंगे।
sinha
 कन्या राशि या लग्न
संगीत में रुचि होने के कारण आज किसी रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। लेकिन व्यापारिक प्रतिष्ठान छोड़कर कहीं जाना नुकसानदायक होगा। अधिकारी वर्ग को अपने ही कर्मचारियों से सहायता सही सही समय पर ना मिल पाने के कारण क्रोधित रहेंगे। एक गलत फैसला बहुत दिनों तक दुख देता रहेगा।
kanya
वृश्चिक राशि या लग्न

दिन की शुरुआत तनावपूर्ण ना हो इस बात का ख्याल रखें। घर की तकलीफों को घर पर ही छोड़कर काम के लिए निकले। नई यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। संघर्ष के साथ काम में सफलता प्राप्त होगी। नीले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं होगा। धार्मिक पुस्तक दान करें फायदेमंद होगा।
vruchik
 तुला राशि या लग्न
एक साथ बहुत लोगों से वादे करना तकलीफ देह होगा । भाग दौड़ में दिन बीतेगा कोई काम बनते बनते रुकेगा समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने से मन में दुख होगा अधिकारी नाराज होंगे लेकिन अपनी बुद्धि विवेक से आप सब कुछ संभाल सकेंगे। परिवार के सदस्यों को नाराज करना अच्छा नहीं होगा। जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों से उधार पैसे लेने पड़ेंगे।
tula
धनु राशि या लग्न

किराए पर रहने वाले लोगों को आज अपने मकान मालिक से वाद विवाद की संभावना है। घर गृहस्ती के कामों में हाथ बताना पड़ेगा। आलस्य की वजह से बहुत से काम छूट जाएंगे। व्यसन से दूर रहें अन्यथा किसी से अनायास झगड़ा होने की संभावना है।
dhanu
 मीन राशि या लग्न
सरकारी या टैक्स से संबंधित कामों में कानूनी अड़चन पैदा होगी। पैसों की कमी खलेगी। बच्चों के साथ व्यवहार बनाए रखें उनको नाराज ना होने दें। अपने दुकान के कर्मचारियों के साथ व्यवहार रखें। किसी किसी व्यक्ति को सर दर्द की बहुत ज्यादा तकलीफ होगी। शाम का वक्त गलत दोस्तों के साथ गुजर सकता है।
min
कुंभ राशि या लग्न

कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय करने वाले व्यक्ति किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। लगातार नुकसान होने के कारण व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में तब्दीली लाएंगे। पत्नी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। रिश्तेदार पुरानी बातों को लेकर उलझन पैदा करेंगे।
kumbha
मकर राशि या लग्न

धन की कमी पूरी होगी इनकम का नया जरिया बनेगा नौकरी करने वाले कोई कोई व्यक्ति अचानक नौकरी छोड़ने का मन बनाएंगे। व्यापार के लिए पैसे इकट्ठा करने में तकलीफ आएगी। अपने पुराने दोस्त के कारण किसी से कहा सुनी होगी। नए मकान में जाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
MAKAR

Nikhil J. Borkar

With Astrologist- R.H.Soni
7447787791
8888899905
Email [email protected]