Trailer : दिशा पाटनी की बोल्डनेस से भरी फिल्म ‘मलंग’ का ट्रेलर रिलीज, इश्क, एक्शन और थिलर का दिखा मिश्रण

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू की फिल्म मलंग का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ट्रेलर से पहले फिल्म का फर्स्टलुक पोस्टर सामने आया था जो कि काफी बोल्ड था और अब ट्रेलर भी काफी बोल्ड नजर आ रहा है।

ट्रेलर में दिशा की एंट्री बोल्ड सीन से होती है। वह पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही है। इस लुक में दिशा काफी बोल्ड नजर आ रही है। 2:45 मिनट के इस ट्रेलर में लव, एक्शन ट्रेलर सभी दिखाए गए है। फिल्म में अनिल कपूर पुलिस के अवतार में नजर आ रहे है। दिशा इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज शेयर कर चुकी है लेकिन फिल्मों में दिशा का ये हॉट अवतार पहली बार सामने आया है।

ट्रेलर से पहले पोस्टर में दिशा आदित्य के कंधे पर बैठी दिखीं थी। उन्हें लिप टु लिप किसी करती नजर आईं। फिल्म में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर कुणाल खेमु भी हैं। इस सभी स्टार्स के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। सस्पेंस से भरा इस ट्रेलर के अंत में दिशा, अनिल, आदित्य और कुणाल खेमू का एक-एक डायलॉग है। जो पुरे फिल्म की कहानी को बताता है।