Trailer : हिना खान की फ़िल्म ‘हैक्ड’ का बोल्ड ट्रेलर रिलीज, ऑफिस से बेडरूम तक हिना हुई हैक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीवी पर काम करने के बाद हिना ख़ान अब बॉलीवुड की ओर कदम बड़ा रही हैं। उनकी फ़िल्म ‘हैक्ड’ का आज ट्रेलर रिलीज़ हुआ। इस फ़िल्म में विक्रम भट्ट की छाप साफ़-साफ़ नज़र आ रही है। फ़िल्म साइबर क्राइम पर बेस्ड है। फिल्म में हिना एक दम अलग अंदाज़ में दिख रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में हिना ख़ान के किरदार का नाम समीरा है।

 

फिल्म हैक्ड की कहानी हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में हिना कॉरपोरेट ऑफिस में काम करती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि समीरा से एक 19 साल का लड़का बेहद प्यार करता है, लेकिन हिना उससे साफ मना कर देती हैं। हिना से न सुनने के बाद ही ये लड़का साइबर क्राइम की तरफ बढ़ता है। फिल्म में वो समीरा के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर लेता है और फिर उसके साथ ब्लैकमेलिंग का गेम शुरू करता है। 19 साल के इस लड़के का किरदार यूट्यब स्टारर रोहन शाह ने निभाया है।

ट्रेलर देखकर लगता है कि इसमें इंटरनेट और ऑनलाइन उपलब्ध डिजिटल डाटा के ख़तरों पर भी रौशनी डाली गयी है। इसके अलावा उम्र में फासले वाले प्यार की कहानी भी है। 19 साल के युवक का अपने से उम्र में कई साल बड़ी लड़की से प्यार करने के वाला एंगल काफी रोचक लग रहा है।  ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी।