Tree Falling Incident | पुणे शहर के अलग अलग भागों में पेड़ गिरने की 8 घटना

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Tree Falling Incident | बुधवार की सुबह पुणे में भीषण गर्मी थी। लेकिन दोपहर के बाद वातावरण में अचानक से बदलाव आ गया। कई जगहों पर तेज़ हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर के बाद पुणे शहर में हुई बारिश में 8 जगहों पर पेड़ गिरने की घटना हुई। जबकि दो जगहों पर फोर व्हीलर पर पेड़ गिरने से वाहनों का भारी नुकसान हुआ है। शुक्र है कि इन घटनाओं में कोई जख्मी नहीं हुए। (Tree Falling Incident)

 

पुणे शहर में बुधवार को दिन भर हुई बारिश के कारण पुणे फायर ब्रिगेड में 8 पेड़ गिरने की घटना दर्ज की गई। दो जगहों पर फोर व्हीलर पर पेड़ गिरने की घटना हुई है। पुणे शहर के सिहंगड रोड – माणिकबाग, सोमवार पेठ, शिवाजीनगर- मॉडल कॉलोनी, येरवडा- नागपूर चाल, शुक्रवार पेठ – चिंचेची तालिम, गोल्फ क्लब चौक, हडपसर – ससाणे नगर, ताडीवाला रोड – राजगुरू चौक इन जगहों पर पेड़ गिरने की घटना हुई। (Tree Falling Incident)

 

बारिश में गणेश भक्तो का बूरा हाल पुणे में गणपति के समक्ष पेश किए जा रहे झांकी को देखने के लिए राज्य के कोने कोने से गणेश भक्त पुणे आते है।
सातवे दिन के गणपति विसर्जन के बाद भक्त बड़ी संख्या में झांकी देखने के लिए जमा होते रहे है।

 

बुधवार की दोपहर अचानक मौसम बदलने के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
अचानक हुई बारिश से गणेश भक्तो को परेशान होते देखा गया।

 

Web Title :- Tree Falling Incident | 8 incidents of tree falling in Pune city

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | पुणे के शातिर अपराधी को एक वर्ष के लिए नागपुर जेल भेजा गया, MPDA कानून के तहत CP अमिताभ गुप्ता का प्रभावी Action

 

Pune Crime | लोहगांव के मटका जुआ अड्डा पर क्राइम ब्रांच का छापा, 12 लोगों पर कार्रवाई

 

Pune Crime | वसूली के लिए आए गुंडों ने महिला से की धक्का मुक्की; हडपसर के कालेपडल की घटना