10 हजार पानी की पुरी से बनाई गयी गणपति की अनोखी मूर्ति 

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के एरंडवणा इलाके में 10 हजार पानीपुरी का इस्तेमाल कर 10 फुट उंचा गणपति बनाया गया है। पानीपुरी हमेशा से सभी का पसंदीदा खाद्य पदार्थ रहा है, लोगों को अब पानीपुरी नए रुप में देखने को मिली है। इस पानीपुरी का इस्तेमाल इस बार खाने के लिए नहीं गणपति बाप्पा को बनाने के लिए किया गया है।

हमेशा से शाडू मिट्टी, प्लॅस्टर ऑफ पेरिस, कागज से गणपति बाप्पा की मूर्ति बनायी जाती है। पर यह अपने आपमें एक अनोखी संकल्पना के जरिए पानीपुरी से गणपति बाप्पा की मूर्ति बनायी गई है।

पुणे के गुरूजी तालीम गणपति हैं एकता का प्रतिक

 [amazon_link asins=’B078RKPPGP,B01N6EZ2MI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1d688e1d-ba63-11e8-aabf-e37c5223f0f5′]
गणपति बाप्पा की मूर्ति को बनाने के लिए 10 हजार पुरी, अमेरिकन शेवपुरी और 100 द्रोण का इस्तेमाल किया गया है। इस बाप्पा के दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा होने लगी है। एरंडवणा में गणेश भेल की ओर से इस साल पानीपुरी गणपति की मूर्ति साकार की गई है। प्रशांत सालुंके नामक कारीगर ने 15 दिनों की कठिन मेहनत के चलते गणपति बाप्पा को यह रुप दिया है।

इस संकल्पना में गणपति बाप्पा खुद भेल बनाकर ग्राहकों को दे रहे हैं। इसके पूर्व भी 2013 में 3500 पानीपुरी के बाप्पा का निर्माण किया गया था। यह जानकारी मंडल के दिनेश और रुपेश गुडमेवार ने दी।
[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B07417987C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1d4bc1e8-ba64-11e8-9c40-6ba5edf4b2d9′]