विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में ऑर्थर रोड जेल का वीडियो पेश

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
भगोड़ा आरोपी कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में सीबीआई ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट को मुंबई की आर्थर रोड जेल की सेल नंबर 12 का वीडियो सौंप दिया है, जहां विजय माल्या को रखने की योजना है। दरअसल कोर्ट ने सीबीआई से कहा था कि वो भारत की उस जेल का वीडियो दे, जहां माल्या को रखा जाएगा।
सीबीआई ने कोर्ट में 8 मिनट का वीडियो पेश किया है। इस वीडियो में आर्थर रोड जेल की उस बैरक को दिखाया गया है, जहां माल्या को रखा जा सकता है।अदालत को सौंपे वीडियो में बताया गया है सेल नंबर 12 पूर्व मुखी है और उसमें सूर्य की पर्याप्त रोशनी है।  सेल में इतनी जगह है कि माल्या उसमें आराम से टहल सकते हैं।
[amazon_link asins=’B07D4HYY4M’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e7929cc9-a82d-11e8-bf96-57fc0a48bdfb’]
बैरक में नहाने, व्यक्तिगत टॉयलेट और एक टीवी है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि माल्या को साफ बिस्तर, कंबल और तकिया दिया जाएगा और उन्हें लाइब्रेरी जाने की इजाजत मिलेगी। इस बैरक में कैमरे लगे होंगे और 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
बता दें कि भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार माल्या अभी लंदन में रह रहा है। माल्या ने प्रत्यर्पण के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कोर्ट में चुनौती दी है। माल्या का कहना है कि भारतीय जेलों की हालत बहुत खराब है। जेल में प्राकृतिक रोशनी और हवा नहीं आती और वह गंदा भी है।माल्या की इस शिकायत पर ही जज ने भारतीय अधिकारियों से तीन हफ्ते में आर्थर रोड जेल का वीडियो सौंपने को कहा था। जिसके बाद भारत सरकार ने मुंबई की आर्थर रोड जेल का वीडियो कोर्ट को दिया है। सीबीआई के अधिकारी माल्या के भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटे हैं।