Video : नोरा फतेही के इस वीडियो ने लोगों का जीता दिल, इंटरनेट पर जमकर हो रही वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की पॉपुलर डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी है। बॉलीवुड में दिलबर-दिलबर, साकी-साकी जैसे हिट गाने देने के बाद नोरा पुरे बॉलीवुड में फेमस हो गयी है। फैंस को उनका डांस काफी पसंद है। उनका क्यूट चेहरे के करोड़ों लोग दीवाने है। हमेशा अपने डांस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली नोरा इस बार डांस से नहीं, बल्कि अपने हिंदी प्रेम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/B4KZTRzpwCw/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वह अपनी दोस्त को हिंदी बोलने पर विवश कर रही हैं। यह  वीडियो टोरेंटो में रिकॉड किया गया है। इस वीडियो में नोरा फतेही ने अपनी दोस्त को दुकानदार से हिंदी में सामान मांगने के लिए बोलती हैं। जो काफी क्यूट है। वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा है कि ‘मैंने अपनी दोस्त को टोरंटो के टिम हॉर्टन्स ड्राइव थ्रू में हिंदी बोलने का चैलेंज दिया। उसने बॉलीवुड फिल्में देखकर जो भी हिंदी सीखी उसे देखकर मैं बहुत ज्यादा इम्प्रेस हुई। वह बहुत ही क्यूट है, व उसने एकदम ठीक किया न?

 

 

इस वीडियो को अब तक करीब 6 लाख लोगों ने देखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही का एक डांस नंबर हाल ही में ‘एक तो कम जिंदगानी’ रिलीज हुआ है।  जो लोगों को काफी पसंद आ रहे है।