Weather Forecast | फिर से बारिश के आसार ; अगले 3 दिन इन क्षेत्रों में होगी जोरदार बारिश 

औरंगाबाद (Aurangabad News) : मराठवाड़ा में भारी बारिश (Heavy Rain) ने कोहराम मचाने के दो दिन बाद शांत पड़ गई थी लेकिन शुक्रवार रात से फिर से जोरदार बारिश (Weather Forecast ) शुरू हो गई है।  कई जगहों पर भारी बारिश  जारी है।अब मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों  में जोरदार बारिश की संभावना (Weather Forecast) जताई है. पहले ही खेती पूरी तरह से पानी में बह चुकी है और अब फिर से जोरदार बारिश (Rain) की संभावना जताये (Weather Forecast)  जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

 

मौसम विभाग का आने वाले दिनों को लेकर संभावना

2 अक्टूबर

कोंकण (Konkan) – अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 

मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra) – कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 

मराठवाड़ा (Marathwada) – कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 

विदर्भ (Vidarbha) – कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
 
3 अक्टूबर

कोंकण – अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 

मध्य महाराष्ट्र – अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।   कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 

मराठवाड़ा – अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
 
विदर्भ – कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
4 अक्टूबर

कोंकण – अधिकांश  जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

 

मध्य महाराष्ट्र –  अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।   कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
मराठवाड़ा – अधिकांश जगहों पर  बारिश की संभावना है।  कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
दो दिन पहले राज्य (Maharashtra) के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय बड़ेट्टीवार ने कहा था कि सितंबर महीने में 71 लोगों ने अपनी जान गंवाई।  जबकि राज्य में इस वर्ष हुई भारी बारिश में 436 नागरिकों की मौत हुई है ।  राज्य में अब तक कई जगहों पर 4 और कुछ जगहों पर 8 बार भारी बारिश हुई।  इस भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।  केवल बिजली गिरने से ही 196 लोगों की मौत हुई है।
17 लाख हेक्टेयर कृषि का नुकसान

गुलाब चक्रवात (Gulab Cyclone) की वजह से 2 दिन हुई  बारिश के कारण कई जगहों की नदियां उफान पर है। खेती का नुकसान हुआ है।  कई पशुओं ने अपनी जान गंवाई है।  जानवर पानी में बह गए।  कुछ जगहों पर 100 से 150 मिमी  बारिश दर्ज की गई है।  मराठवाड़ा के  10 में से 7 जिलों में औसत 170 से 190 मिमी बारिश (Rain) दर्ज की गई है।  उस्मानाबाद में हेलीकाप्टर और बोट की मदद से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।  अब तक 81% पंचनामा हुआ है।  19% पंचनामा बाकी है।  17 लाख हेक्टेयर खेती का नुकसान हुआ है।  भारी बारिश के कारण पंचनामा में परेशानी हो रही है।  पंचनामा के बाद 22 लाख हेक्टेयर जमीन का नुकसान सामने आने की संभावना है।

 

गुलाब चक्रवात की वजह से 7 से 8 हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान है।  पिछले 3 दिनों में उस्मानाबाद में 6 लोग तेरणा नदी (Terna River) के पानी में फंस गए।  उन्हें बचा लिया गया है।  यवतमाल में बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई।  शुक्र है कि बुलढाणा, औरंगाबाद और लातूर में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।  मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।  साथ ही राज्य के अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) दौरा करेंगे।  यह जानकारी विजय वड़ेट्टीवर (Vijay Vadettivar) ने दी है।

 

 

Pune | ससून में 40% कोरोना संक्रमित नगर जिले के, प्रभावित गांवों में सख्त नियम लगाने के निर्देश