पति दूसरे शहर में था तो कैसे हुई प्रेग्नेंट? पत्नी ने कहा – ‘सपने में आते थे पति’, आगे का जवाब सुनते ही सब हुए हैरान परेशान

भागलपुर : समाचार ऑनलाइन – बिहार के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी शुदा महिला के प्रेगनेंट होने पर बवाल मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो महिला प्रेगनेंट है उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी एक-डेढ़ साल की लड़की भी है। महिला की ननद के मुताबिक, उसकी भाभी तीन महीने से प्रेगनेंट है जबकि उनके भइया तो यहां है ही नहीं। वो तो सात महीने से कोलकाता में जॉब कर रहा हैं। ऐसे में उनकी भाभी प्रेगनेंट कैसे हो सकती हैं?

इसी बात को लेकर ननद भड़क गई। देखते ही देखते यह मामला डीआईजी विकास विभव तक पहुंच गया। ननद ने भाभी की डीएनए टेस्ट की मांग करने लगी।  डॉक्टरों ने जब जांच की तो मालूम चला कि बच्चा तीन महीने में 12 दिन कम है। बाद में पति भी बुरी तरह भड़क गया और पत्नी से सवाल करना शुरू कर दिया कि ये बच्चा किसका है। इस पर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि जब सब ने मिलकर महिला से पूछना शुरू किया तो महिला ने कहा कि घर में रखना है तो रखो, नहीं तो… किसी झूठे केस में फंसा दूंगी। हालांकि पर इस धमकी का कोई असर नहीं हुआ और परिवारवालों ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया।

बाद में यह मामला पंचायत तक जा पंहुचा। वहां पर महिला ने कहा बच्चा उसके पति का ही है। सपने में उसके पति आते थे और यही वजह है कि गर्भ ठहर गया।  यह सुनकर सब हैरान रह गए। बाद में पंचायत को जब महिला पर शक हुआ तो महिला का फोन भी चेक किया गया। इस दौरान उनके फोन पर एक नंबर मिला। जो एक लड़का का था। तब जाकर पोल खुली कि ये बच्चा उस लड़के का है, और ये उसके साथ एक रिलेशन में है।

visit : punesamachar.com