भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के होते है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर : रिपोर्ट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – एक सर्वे के मुताबिक भारत में पुरुष के तुलना महिलाएं ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखती है। दरअसल एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप ग्लीडन ने एक रिसर्च किया है, जिसमें 53 फीसदी भारतीय महिलाओं ने माना है कि वो अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं। जबकि शादी के बाहर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने वाले पुरुषों की संख्या 43 फीसदी थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के 1500 लोगों ने भाग लिया था। रिसर्च में खुलासा हुआ कि पुरुषों के मुकाबले उन महिलाओं की संख्या ज्यादा थी जो नियमित रूप से अपने पति के अलावा अन्य पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाती हैं। स्टडी के मुताबिक, पति के अलावा अन्य पुरुष से रोजाना शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं की संख्या 40 फीसदी है जबकि 26 फीसदी पुरुष अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला से नियमित रूप से सेक्स करते हैं।

रिसर्च में भारत के करीब 50 फीसदी शादीशुदा लोगों ने स्वीकार किया कि वो अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं। जबकि 47 फीसदी लोगों ने माना कि वो अपने पार्टनर के अलावा भी किसी और के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में हैं जबकि 46 फीसदी लोगों ने वन नाइट स्टैंड की बात स्वीकार की।