World Cup 2019: ऑयन मॉर्गन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज इतने गेंदों में जड़ दिए 148 रन

लंदन : समाचार एजेंसी – वर्ल्ड कप 2019 में आज का मुकाबले इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान शुरू है। इस दौरान कप्तान ऑयन मॉर्गन ने एक इतिहास रच दिया। वह एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीसरे नंबर पर उतरे पूर्व कप्तान जोए रूट और मौजूदा कप्तान ऑयन मॉर्गन ने शानदार साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचा दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बना डाले।

इस दौरान मॉर्गन बेहद खतरनाक अंदाज में दिखे। उन्होंने महज 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। मॉर्गन ने महज 71 गेंदों पर 148 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 17 छक्के जड़े। यह वनडे इतिहास के किसी मैच में व्यक्तिगत पारी में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था।

इसका यह भी मतलब हुआ कि मॉर्गन ने महज 17 छक्कों की मदद से ही 102 रन बना लिए। यानी सिर्फ 17 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे।