MAHA TET 2021 के लिए अब 25 अगस्त नहीं 5 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

पुणे (Pune News) : महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 (MAHA TET 2021) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 अगस्त थी। ऐसे में अब इसे बढ़ाकर 5 सितंबर 2021 तक कर दिया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इस परीक्षा (Maharashtra Teacher Eligibility Test 2021 Exam) के लिए अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर अप्लाई  कर सकते हैं।

 

 

इस साल MAHA TET परीक्षा दो साल के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। 9 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षकों के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। इस बार 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र (Maharashtra) के सभी जिलों में एक ही दिन यह परीक्षा होगी।

 

महत्वपूर्ण तारीख (MAHA TET 2021)

MAHA TET 2021 के लिए पंजीकरण की शुरुआत तिथि- 3 अगस्त, 2021
MAHA TET 2021 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि- 5 सितंबर, 2021
MAHA TET 2021 के लिए परीक्षा की तिथि- 10 अक्टूबर, 2021

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर I (Paper-I) और पेपर- II ( Paper-II)। पेपर 1 की परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं। MAHA TET पेपर II उन लोगों की पात्रता की जांच करने के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 6 से कक्षा 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं।

 

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 Registration ऐसे करें अप्लाई

 

MAHA TET की आधिकारिक वेबसाइट-mahatet.in पर जाएं।
MAHA TET 2021 लिंक पर रजिस्टर न्यू टैब पर क्लिक करें।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण (online registration) करना होगा।
इसके बाद उन्हें आवेदन पत्र भरना होगा।

 

 

Narayan Rane Arrest | बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हुई कार्रवाई

Bharat Caller | ट्रू कॉलर को टक्कर देगा भारत कॉलर