![](https://i0.wp.com/hindi.ianslive.in/upload/2019/August/24/Rahul%20Gandhi%20pic20190824201403_l.jpg?resize=171%2C100)
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।