उप्र : घंटाघर पर सीएए विरोधी महिलाएं व बच्चे तिरंगे के रंग में

 लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के कपड़े पहनकर आईं थी तो बच्चे अपने गोल-मटोल गालों पर तिरंगा की छाप लगाकर आए थे।

 हुसैनाबाद घंटाघर का प्रदर्शन स्थल रविवार को भगवा, सफेद और हरे रंग में बदल गया था। यहां सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रदर्शन स्थल पर भगवा, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे भी लगाए गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं से खास तौर से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का आग्रह किया। ऐसा करने से इसे राजनीतिक रंग दिया जाता और आंदोलन का उद्देश्य खत्म हो जाता।

इस मौके पर महिलाओं व बच्चों ने राष्ट्रगान व दूसरे देशभक्ति गीत गाए। इसमें कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

एक प्रदर्शनकारी सोनी ने कहा, “हम हर भारतीय की तरह गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम अपने देश से प्रेम करते हैं, लेकिन कुछ राजनेताओं ने हमें राष्ट्र विरोधी के रूप में बताने का ठान लिया है। हम उनके प्रयासों को विफल करेंगे।”

घंटा घर पर धरना 17 जनवरी से चल रहा है।