उप्र : घर की छत ढहने से 3 की मौत

लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार बारिश के बाद शनिवार को एक घर की छत ढह जाने से नवजात सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। घटना बानपुर गांव की है। मृतकों की पहचान चंद्रभान (34), उसकी पत्नी प्रमिला (30) और उनके छह महीने के बेटे सतीश के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उनकी आठ साल की बेटी सीमल और एक अन्य व्यक्ति इस घटना में घायल हुए हैं।