कोलकाता : महिला की हत्या कर शव बाइलेन पर फेंका

 कोलकाता, 25 अगस्त (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और रविवार तड़के उसका शव कोलकाता बाइलेन पर फेंका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  मृतका की पहचान 47 वर्षीय सम्पा चक्रवर्ती के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने कहा कि उसका शव कपड़े में लिपटा हुआ था और बासुदेवपुर रोड पर पड़ा मिला।

पड़ोसियों के मुताबिक, शनिवार रात परिवार में झगड़ा हुआ था। पुलिस को अभी तक सम्पा चक्रवर्ती के परिवार के किसी भी सदस्य के बारे में सुराग लगना बाकी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका का पति भूपाल चक्रवर्ती, एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। जानकार सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती की बेटी और दामाद को रविवार तड़के फ्लैट के पास देखा गया था।