दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति मेहता के निधन पर शोक जताया

 नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)| दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेहता के निधन पर शोक जताया। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने कहा, “हमने एक दिग्गज शख्सियत को खो दिया, जिसके समान दूसरा कोई नहीं है।”

 उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति मेहता समझौता नहीं करने वाले व दृढ़ प्रकृति के थे। उन्होंने कहा कि मेहता ने त्वरित फैसले दिए।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति वाल्मीकि का एक मार्च को निधन हो गया था।

इस मौके पर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर व मनमोहन सिह व कई अन्य वरिष्ठ वकील भी मौजूद थे।