बंदूकधारियों ने नाइजीरिया के स्कूल पर हमला किया, कई छात्रों का अपहरण

लागोस, 12 मार्च (आईएएनएस)। अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के कडूना राज्य के एक स्कूल पर हमला किया और कई छात्रों का अपहरण कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कडूना में एक पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीगे ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने मांडो क्षेत्र में स्थित फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन पर हमला किया।

जलीगे ने कहा, हमारे पास छात्रों (अपहरण किए गए) की संख्या का कोई विवरण नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने और छात्रों को बचाने के लिए काम कर रही है।

पिछले महीने, नाइजर राज्य के कगारा में एक बोर्डिग स्कूल से कम से कम 27 छात्रों का अपहरण कर लिया गया था।

उन्हें 17 फरवरी को रिहा किया गया था।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम