बिजनेस में बरकत होने का बहाना बताकर लूटे गहने

पुणे समाचार

पुणे के कोथरुड इलाके में बिजनेस में बरकत होने का बहाना बताकर एक 53 वर्षीय महिला के सोने के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ मिलकर मेस चलाती है, व्यापार में तरक्की होगी और बिजनेस ज्यादा से ज्यादा बढ़ेगा, ऐसा लालच देकर पूजा करने के नाम पर महिला के गहने धोखे ले चोरी करने का मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में वंदना अनिल कुमार (53, पर्वती गांव) नामक महिला ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला का कोथरुड में एकलव्य कॉलेज के पास मेस है। मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे के करीब एक शख्स मेस में आया और महिला को कहा कि मुझे कुछ बच्चों के खाना खिलाना है। मैंने मन्नत मांगी थी, मेरा काम हो गया तो पूजा करने के बाद कुछ बच्चों को खाना खिलाऊंगा, ऐसा बोलकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। महिला से एक थाली की कीमत के हिसाब से 1600 रुपए महिला के हाथ में दिए और कहा कि मैं भी बच्चों को लेकर आता हूं। 1600 रुपए देने के बाद महिला को भी पूजा करने को कहा। महिला को बहला फुसलाकर गले से सोने की अंगूठी और चार सोने के कांगन  नोटों के साथ रखकर पूजा करने का ढोंग किया और खाना खिलाने के लिए अभी बच्चों को लाता बोलकर, वापस ही नहीं आया।

महिला ने कुछ देर भगवान के पास रखे नोटों को देखा तो उसमें से गहने गायब थे। महिला ने तुरंत इस मामले में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।