बिहार में आंशिक बादल छाए

पटना, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं और बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीनों दिनों तक आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। इस बीच हालांकि सुबह और शाम कोहरे और हवा के कारण सिहरन महसूस होगी। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी कमोबेश यही हालात बने रहेंगे।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 14.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 26.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।