भाजपा ने 3 राज्य विधानसभा चुनावों के प्रभारी नियुक्त किए

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)| दिल्ली, महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को तीनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी व उप प्रभारियों की नियुक्त की। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

बयान में कहा गया है, “दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी व हरदीप सिंह पुरी व नित्यानंद राय को उप प्रभारी नियुक्त किया है।”

हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में और दिल्ली में अगले साल के शुरुआत में कराए जा सकते हैं।