लोकसभा चुनाव : झारखंड में 4 सीटों पर मतदान जारी

रांची (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – झारखंड में सोमवार को चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे संपन्न होगा।

चार सीटों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कोडरमा में 14, रांची में 20, खूंटी में 11 और हजारीबाग के 16 शामिल हैं। 8,834 मतदान केंद्रों में इन सीटों पर कुल 65,87,028 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।