एन्टी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, एलसीबी पीआई, एपीआई और कर्मचारी एन्टी करप्शन की गिरफ्त में

यवतमाल : समाचार ऑनलाइन – नए साल के शुरुवात में एन्टी करप्शन विभाग ने पुलिस विभाग के घूसखोर पुलिस निरीक्षक व अन्य दो लोगों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। अमरावती विभाग के अंतर्गत यवतमाल जिले में अमरावती के एन्टी करप्शन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर 5 लाख रुपए स्वीकार करने के मामले में स्थानिक क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित सहायक पुलिस निरीक्षक और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। यह जानकारी अमरावती विभागके पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने दी है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद काशिनाथ कुलकर्णी (48), सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप प्रभाकर चव्हाण (36) और सुनिल विठ्ठल बोटरे (40) को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक मुकुंद कुलकर्णी यह यवतमाल पुलिस विभाग के स्थानिक क्राइम ब्रांच में कार्यरत है। शिकायतकर्ता से कुलकर्णी, चव्हाण और पुलिस कर्मचारी ने 25 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस बारे में शिकायत एन्टी करप्शन विभाग से की थी। उसके बाद अमरावती विभाग के अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने कार्रवाई का आदेश दिए।

अमरावती विभाग के यवतमाल एन्टी करप्शन विभाग के पुलिस अधिकारियों ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। मांग किए गए 5 लाख रुपए की रकम पुलिस नाईक सुनील बोटरे ने स्वीकार की। साल के शुरुवात में यह बड़ी कार्रवाई से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त अधीक्षक पंजाबराव डोंगरदिले, पुलिस उपअधीक्षक गजानन पडघन, कर्मचारी श्रीकृष्ण तालन, सुनील वराडे, चंद्रकांत जनबंधू, अभय वाघ, महेंद्र साखरे, शैलेश कडू ने की।