कैलिफोर्निया में ‘गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल’ के दौरान फायरिंग, 5 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल (वीडियो)

कैलिफोर्निया : समाचार एजेंसी – अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर रात कैलिफोर्निया के गिलरॉय में गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल के दौरान भीड़ पर फायरिंग हुई। इस घटना में कई लोगों की घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घायलों की संख्या अभी तक सामने नहीं आ पाई है। साथ ही अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

घटना के बाद हर तरह अफरा-तफरी मच गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, चश्मदीदों के मुताबिक वहां कई राउंड की फायरिंग सुनी गई। लोगों ने बताया कि हमलावर राइफल के साथ था और सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहन रखे थे। आसपास के लोगों को शुरू में पटाखे की आवाज जैसी कुछ सुनाई दी। बाद में पता चला कि मशहूर गार्लिक फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई है। गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी। इससे पहले 26 जुलाई को लॉस एंजेलिस में एक बंदूकधारी को तीन लोगों की हत्या और दो लोगों को घायल करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

Image result for बड़ी खबर : कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग

इस तरह के हिंसा पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती जा रही है। न्यूजीलैंड, श्रीलंका में हुए नरसंहार के बाद हर तरफ लोगों के दिल में एक डर सा बैठ गया है। ऐसी घटना की पुनर्वृति मानव जाती के लिए खतरे का संकेत है।