ब्रिटिश नागरिक को आतंकी फंडिंग मामले में जमानत

चंडीगढ़ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – पंजाब की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकी फंडिंग के एक मामले में एक ब्रिटिश नागरिक को जमानत दे दी। पंजाब पुलिस के जगतार सिंह जोहल व एक अन्य व्यक्ति तलजीत सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच को पूरी करने में विफल रही और अपना आरोप पत्र निर्धारित अवधि 90 दिनों के भीतर जमा कर दिया।

इस पर फरीदकोट अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। जोहल (32) को पंजाब पुलिस ने नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया था। जोहल को राज्य में आतंकी फंडिंग मामले में शामिल होने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि जोहल व अन्य पंजाब में हाल के सालों में हिंदू नेताओं की हत्या के पीछे रहे हैं।

तलजीत सिंह ग्लासगो स्कॉटलैंड का निवासी है। जोहल की गिरफ्तारी से ब्रिटेन व कनाडा में बहुत से विवादों को बल मिला था। भारतीय मूल के कई नेताओं ने उसकी रिहाई की मांग की थी। जोहल को यहां शादी करने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था।