पछुआ हवा ने बढ़ाई बिहार में कंपकंपी, 26 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड

पटना : समाचार एजेंसी – पछुआ हवा के कारण राजधानी पटना समेत पुरे राज्य में कनकनी लगातार बढ़ रही है  पछुआ हवा की रफ़्तार 5 से 8 किलोमीटर तक पहुंच गई है  मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी सहित प्रदेशभर में अभी तापमान और नीचे गिरने का अनुमान है  तूफान के बाद आसमान पूरी तरह साफ है 

इसी कारण रात में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है  पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया है  पटना का न्यूनतम तापमान 8. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ  हालांकि, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  अभी शीत लहर की स्तिथि नहीं है  इसके बावजूद पटना में अगले चार-पांच दिन तक कुहरे की स्तिथि बन सकती है 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 23. 4 डिग्री सेल्सियस रहा  यह सामान्य के निकट है  अलबत्ता रविवार को उच्चतम तापमान में कमी आने की पूरी उम्मीद है  शनिवार को दिन में ठंडक महसूस हुई  दरअसल धुप भी सामान्य रही  जहां तक प्रदेश का सवाल है, न्यूनतम तापमान 7. 5 डिग्री सेल्सियस तक उतर गया  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पटना अंचल में कुहरा के आसार बढ़ गये हैं  कुहरे की स्तिथि केवल सुबह और रात में ही बनेगी  हवा की अपेक्षाकृत रफ़्तार कुछ अधिक रहेगी  जानकारी के मुताबिक दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पछुआ हवा चलेगी 

वहीं, बिहार में गया में सबसे अधिक ठण्ड रही है  शनिवार को यहां रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया है  वहीं दिन का तापमान भी तीन डिग्री तक नीचे रिकॉर्ड हुआ है  इसी तरह भागलपुर का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया है  प्रदेश में सुबह से शाम तक हवा का रुख बदल रहा है 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यदि दिन और रात का तापमान नीचे गिरता है, तो कोल्ड डे की घोषणा हो सकती है  वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से पांच से छह डिग्री तक नीचे चला जाता है, तो शीतलहर की शुरुआत हो जायगी ।  26 दिसंबर से अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है ।