पुणे संभाग में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5.57 लाख पार

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख पार हो गई है। वहीं 5.31 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 32 लाख 10 हजार 456 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 57 हजार 179 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 31 हजार 513 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 10 हजार 156 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 510 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.39 व डेथ रेट 2.78 फीसदी दर्ज हुआ है। गुरुवार को संभाग में कुल 1145 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 783, सातारा जिले के 173, सोलापुर जिले के 143, सांगली जिले के 35 और कोल्हापुर जिले के 11 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 786 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 600 मरीजों के अलावा सातारा में 69, सोलापुर में 82, सांगली में 21 और कोल्हापुर जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
पुणे जिले में महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। गुरुवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 57 हजार 915 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 41 हजार 298 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 7974 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8643 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.41 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.36 फीसद रह गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 848 हो गया है। इसमें से 51 हजार 305 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1750 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 793 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 48 हजार 552 हो गई है। इसमें से 45 हजार 752 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1692 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1108 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 439 हो गया है। इसमें से 45 हजार 518 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1727 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 194 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 425 संक्रमितों में 1698 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 640 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।