बारामती के  जलोची में कोरोना से पहले मां की मौत और सांप काटने से बेटी की मृत्यु : सांत्वना के लिए आने के बाद काल की बनी शिकार 

जलोची, 22 मई : मां की कोरोना से मौत होने के बाद सांत्वना देने के लिए आई बेटी को सांप ने काट लिया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।  दिल को दहला देने वाली यह घटना बारामती शहर के  जलोची गांव में घटी. इस गांव के ढ़ाके परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  संबंधित महिला की वेंटिलेटर बेड नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई।

जलोची के सरूबाई बंडा ढ़ाके की कोरोना की वजह से कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।  परिवार को सांत्वना देने के लिए मृतक की बेटी मनीषा ठोंबरे (नि – रेडनी, तालुका – इंदापुर )   जलोची आई थी।  शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे पेड़ की छंटाई के दौरान उसे सांप ने काट लिया। उसे तत्काल इलाज के लिए क्लिनिक ले जाया गया।  उसे काफी परेशानी हो रही थी।  सांप काटने पर लगने वाले वेंटिलेटर बेड के लिए उसे बारामती के कई हॉस्पिटल में ले जाया गया।  लेकिन उसे बेड नहीं मिला। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई।

उसके बाद उसका अंतिम संस्कार के लिए  जलोची लाया गया।  उसे तीन वर्ष की बेटी और छह वर्ष का एक बेटा है।
शर्पदंश के बाद परिवार को उस जगह पर वाशिंग मशीन के पास सांप मिला।  उसे बारामती के ग्रीन वर्ल्ड फाउंडेशन संस्था के सर्पमित्र अमोल जाधव ने पकड़ा है।  वाशिंग मशीन के पीछे छिपे तीन फ़ीट का नाग को मुश्किल से पकड़ा गया।  यह नाग वन विभाग के कब्जे में है।  वन विभाग के कर्मचारियों ने नाग को किसी निर्जन स्थान में छोड़ दिया है।