जीजा ने किया नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म

पुणे : समाचार ऑनलाईन – छुटि्टयों के लिए बहन के घर रहने गईं नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। यह घटना पुणे के बारामती एमआईडीसी इलाके के एक गांव में सामने आई। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर बारामती तहसील पुलिस थाने में जीजा पर दुष्कर्म तथा बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की छुटि्टयों के लिए उसके बहन के घर रहने गई हुई थीं। गर्मी होने के कारण पीड़िता बहन के साथ घर के बाहर सोती थीं। गुरूवार की रात बहन के पति ने लड़की को बाहर सोने पर बिच्छू काटेगा ऐसा डर दिखाया। इसलिए वह घर के भीतर सोने के लिए गईं। देर रात सभी गहरी नींद में थे इस बात का फायदा उठाते हुए लड़की का जीजा घर के भीतर गया और लड़की का गला दबाकर चिल्लाई तो मार डालूंगा ऐसी धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घटना की जानकारी रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर की। उसके बाद जीजा पर मामला दर्ज किया गया।