केजरीवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा, दुखी न हों

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भी चंद्रयान-2 मून मिशन में इसरो के वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया। केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने उम्दा काम किया है। जय हिंद।”

भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था।