जानें कितने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड के ये सितारे

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी है जिनके पास बहुत काम पढ़े लिखे होने का डिग्री है। लेकिन आज वो सक्सेस के मुकाम पर खड़े है। जिसमें से सच में कइयों के पास अच्छी खासी पढ़े लिखे होने की डिग्री भी है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का नाम शामिल है। वहीं एक्ट्रेस में कंगना रनौत से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।

सलमान खान – सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।

सुशांत सिंह राजपूत – सुशांत सिंह राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढाई की। फिर दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।

https://www.instagram.com/p/BwtXyWBF4sk/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर ये पढ़ाई कभी पूरी नहीं हो पाई। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।

https://www.instagram.com/p/BvOVGmOA8_c/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षय कुमार – बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।

कंगना रनौत – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।

अमीषा पटेल – एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली है।

राखी सावंत – फिल्मों में अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी सावंत का असली नाम नीरू भेदा है। खबरों की मानें तो राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।