भारत में लाखों लोग बेघर और उधोगपतियों की राजा जैसी ठाठ-बाट ; ओबामा का खुला बयान 

वाशिंगटन, 18 नवंबर : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी पुस्तक में भारत के उधोगपतियों पर निशाना साधा है।  उन्होंने लिखा है कि भारत के उधोगपतियों की ठाठ के सामने बड़े बड़े राजा महाराजा भी पीछे छूट गए है।  दूसरी तरफ देखे तो आज भी लाखों लोग बेघर है।

बराक ओबामा के ए प्रॉमिस्ड लैंड नाम की पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है।  इस पुस्तक में ओबामा ने अपने राजनीतिक व सा,सामाजिक जीवन के अनुभवों को साझा किया है।  ओबामा ने अपनी पुस्तक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की है।  लेकिन उन्होंने भारतीय उद्योगपतियों पर निशाना साधा है।

भारत में लाखों लोग बेघर

ओबामा ने अपनी पुस्तक में भारत के गरीबों पर लिखा है।  भारत में आज भी लाखों लोग बेहद ख़राब स्थिति में है।  सूखाग्रस्त गांवों में झोपड़ी में कठिन जीवन जी रहे है।  वही भारत के उधोग क्षेत्र के रथी महारथी राजा महाराजा और मुगलों की तरह विलासीतापूर्ण जीवन जी रहे है।

ओबामा ने अपनी पुस्तक में 2008 में चुनाव प्रचार से लेकर पाकिस्तान के अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के खात्मा के अभियान तक की सारी जानकारी का जिक्र किया है।  इस पुस्तक के दो भाग है इसका एक भाग मंगलवार को प्रकाशित हुआ।

भारत दौरे पर ओबामा से मिलने वाले उधोगपतियों की लाइन

ओबामा 2015 में भारत के दौरे पर आये थे।  उस वक़्त वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे।  इस वक़्त ओबामा से मिलने के लिए भारतीय उधोगपतियों ने लाइन लगाई थी।  इसमें रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी भी थे।  इसका एक फोटो फ़िलहाल वायरल हो रहा है।