अमित गुप्ता को नेशनल युथ आइकॉन का पुरस्कार

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया जैसे विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय कार्य के लिए पिंपरी चिंचवड शहर के युवा अमित गुप्ता को नेशनल युथ आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन और एंटी करप्शन ऑफ़ इंडिया की तरफ से उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वामी विवेकानंद के जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश भर से 30 युवाओं को नेशनल युथ आइकॉन 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें पुणे और पिंपरी चिंचवड से अमित गुप्ता का समावेश था। उनको यह पुरस्कार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में योगदान, लड़कियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण, गरीब लड़कियों की पढाई और शादियों में मदद,  कन्या पूजन, स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया के कैंपेन में योगदान के लिए प्रदान किया गया है।