स्वाइन फ्लू ने पिंपरी चिंचवड में ली एक और जान

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ में बुधवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर एक 53 साल की महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद शहर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 33 तक पहुंच गई है। पिंपरी चिंचवड़ में इस बीमारी के अब तक कुल 241 मरीज मिले हैं। शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 11 में से सात और मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने, भीड़भाड़ से बचने और फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bd243e8b-d217-11e8-baba-d7d37b36959d’]
पिंपरी चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित मोरेबस्ती निवासी 53 वर्षीय मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे 9 अक्टूबर को थेरगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दिनभर में 5291 मरीजों की जांच की गई। इनमें से फ्लू के पाए गए 959 में से 183 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने से उन्हें टैमीफ्लू की खुराक दी गई। इनमें से पांच मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर के अलग- अलग अस्पतालों में 5 संदिग्ध मरीजों समेत 11 मरीजों का इलाज जारी है, इसमें से सात मरीजों की हालत नाजुक रहने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
[amazon_link asins=’B071JWBFDT,B0119ROQXY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d2affe88-d217-11e8-b0cb-b7224f70b39d’]