भारत के गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलीबारी की

जम्मू (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – भारत के गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की जो 2003 द्विपक्षीय संघर्ष विराम संधि का उल्लंघन है।

एक अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान सेना ने सुबह 11 बजे के आसपास छोटे हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल करते हुए संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया। हमारे जवानों ने दृढ़तापूर्वक और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी अभी भी जारी है।” मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर के अन्य इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले नागरिकों के बीच तनाव का माहौल है।