पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय को मिला एक और एसीपी

राज्य के 18 डीवाईएसपी/एसीपी के ट्रांसफर
पिंपरी : समाचार ऑनलाइ – स्वाधीनता दिवस से अस्तित्व में आये पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय को एक और एसीपी मिल गया है। यहां एसीपी की कुल 8 सीटें मंजूर की गई हैं और अब तक सात एसीपी की नियुक्तियां हो चुकी है। गुरुवार को राज्य सरकार के गृह विभाग ने 18 डीवाईएसपी और एसीपी के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इसमें पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय में एक और एसीपी का ट्रांसफर किया गया है।

स्टेट हाइवे पुलिस, ठाणे के डीवाईएसपी श्रीकांत मोहिते के रूप में पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय को एक और एसीपी मिला है। इससे पहले एसीपी सतीश पाटिल, चंद्रकांत अस्लटवार, श्रीधर जाधव, गणपतराव माड़गुलकर, नीलम जाधव, अश्विनी राख और राम जाधव की यहां नियुक्तियां हुई है। इनमें से राम जाधव, जो फिलहाल एटीएस में नियुक्त हैं, ने अब तक पिंपरी चिंचवड आयुक्तालय का पदभार नहीं स्वीकारा है। गुरुवार को श्रीकांत मोहिते समेत राज्य के 18 डीवाईएसपी और एसीपी के ट्रांसफर हुए हैं।

तबादला किए गए पुलिस अधिकारियों में गणेश गावडे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भोकर, जिला नांदेड (पदोन्‍नती से पदस्थापना के आदेश) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद ग्रामीण), उज्ज्वला बनकर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद से उप आयुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, औरंगाबाद), अपर्णा सुधाकर गीते (उप आयुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, औरंगाबाद-तबादला के आदेश से पुलिस अधीक्षक, नागरी हक्‍क संरक्षण, नांदेड),  संजय सांगले (आर्थिक अपराध शाखा, जलगांव से अतिरिक्त उप आयुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग), राजेंद्र धामनेकर (सहायक आयुक्‍त, नागपूर शहर से अतिरिक्त उप आयुक्‍त, राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग), श्रीकांत मोहिते (राज्य महामार्ग पोलीस, ठाणे से सहायक आयुक्‍त, पिंपरी-चिंचवड), राहुल मदने (संगमनेर उपविभाग, अहमदनगर-बदली आदेश से श्रीरामपूर उपविभाग, अहमदनगर), अशोक थोरात (शिर्डी उपविभाग, अहमदनगर-बदली आदेश से संगमनेर उपविभाग, अहमदनगर), सोमनाथ वाघचौरे (श्रीरामपूर उपविभाग, अहमदनगर से शिर्डी उपविभाग, अहमदनगर), विजय खैरे (पुलिस उप अधीक्षक-मुख्यालय, बुलढाणा से पुलिस उप अधीक्षक, सायबर सुरक्षा, विशेष पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सुरक्षा, मुंबई कार्यालय), अभय भास्कर देशपांडे (भोकर उपविभाग, नांदेड से पुलिस  उप अधीक्षक (मुख्यालय), जालना), श्रीपाद काले (अकोला-बदली आदेशाधीन से नागरी हक्‍क संरक्षण, मुंबई), राजीव मुठाणे (राज्य महामार्ग पुलिस, नागपूर से पुलिस उप अधीक्षक, एमआयए, पुणे), सुनिल सहदेव गांवकर (राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग, मुंबई से सहायक आयुक्‍त, मुंबई शहर), कृष्णांत पिंगळे (जयसिंगपूर उपविभाग, कोल्हापूर से इस्लामपूर उपविभाग, सांगली), किशोर काले (इस्लामपूर उपविभाग, जिला सांगली से जयसिंगपूर उपविभाग,कोल्हापूर), राजेंद्र मुरलीधर चव्हाण (सहायक पुलिस आयुक्‍त, बृहन्मुंबई से सहायक पुलिस आयुक्‍त, नवी मुंबई) और प्रविण पाटील (नागरी हक्‍क संरक्षण विभाग, अमरावती से उपविभागीय पुलिस अधिकारी, बोईसर उपविभाग, जिला पालघर) का समावेश है।