पुणे में चोरी छुपे चला रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस की कार्रवाई

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मुंबई में कमला मिल में हुक्का पार्लर में लगी आग की वजह से भीषण दुर्घटना के कारण राज्य के हुक्का पार्लर बंद करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद वानवडी इलाके में एक हुक्का पार्लर शुरु होने की बात सामने आयी है। पुलिस ने हुक्का पार्लर पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। इस दौरान इस मामले में कार्रवाई करते हुए यह बात सामने आयी है कि हुक्का पार्लर चलानेवाला की पत्नी महिला पुलिस अधिकारी है।

वानवडी के सालुंके विहार रोड पर सुपर फास्ट फैमिली रेस्टोरंट एण्ड बार में नशीले पदार्थ विक्री का लाइसेंस भी नहीं है। बिना लाइसेंस शराब विक्री के साथ बड़े पैमाने में हुक्का पार्लर चलाए जाने की जानकारी वानवडी पुलिस को शाम को मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर हुक्का पीने का सारा सामान जब्त किया है।

पुलिस सिपाही सोनवणे ने इस मामले में वानवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत अनुसार हुक्का पार्लर चालक राहुल मारुति बोराडे (36) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य सरकार ने हुक्का पार्लर पर पाबंदी लाने के बाद कानून में कड़ी सजा के लिए प्रावधान किया है। इसके बावजूद शहर में चोरी छुपे हुक्का पार्लर जोरों से चल रहा है।