प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, जनरल सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यह बड़ा दांव खेला है। उन्हें कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री बनाया है। राजनीतिक ख्याल से यह कांग्रेस का बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी और एसपी-बीएसपी गठबंधन को साधने की कोशिश की है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गिया है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में प्रभार संभालेंगी। इसके साथ ही पार्टी ने बताया कि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।