पुणे- अहमदनगर हाइवे पर भीषण हादसे ने ली तीन जानें

 पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे- अहमदनगर महामार्ग पर रांजणगाव इलाके के पास हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। टेंपो की बाइक से टक्कर होने की वजहसे यह हादसा हुआ है। रविवार की रात हुए इस हादसे में मारे गए लोग पुणे के ग्रामीण परिसरों के निवासी रहने की जानकारी सामने आई है। गणेश थिटे , प्रतीक जाधव और विशाल खांदवे ऐसे मृतकों के नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 3 बजे के करीब रांजणगाव इलाके में बाइक पर सवार होकर तीन लोग पुणे के और जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में जा रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए। इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुई थी।