पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई देश में रहने लायक सबसे अच्छे शहर

मुंबई।  समाचार ऑनलाइन
देश में रहने के लिहाज से पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई सबसे अच्छे शहर हैं। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ‘ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स’ रिपोर्ट में महाराष्ट्र के तीन शहरों को टॉप पर जगह मिली है।
आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी द्वारा सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में पुणे को देश का सबसे अच्छा रहने योग्य शहर बताया गया है। इसके बाद नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई का नंबर आता है। लिस्ट में चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश का तिरुपति शहर आता है। चंडीगढ़ पांचवें, ठाणे छठा, रायपुर सातवां, इंदौर आठवां, विजयवाड़ा नौवां और भोपाल दसवें नंबर पर है।
[amazon_link asins=’B06XGBH7X5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’47eb545b-9eee-11e8-8c3d-97ce74076d53′]
देश की राजधानी दिल्ली को इस लिस्ट में 65वां स्थान हासिल हुआ है। साफ है कि दिल्ली वायु प्रदूषण के मापदंड पर अन्य शहरों से काफी पिछड़ गया। पुरी ने बताया कि यह सर्वेक्षण 4 मापदंडों पर आधारित था, जिसमें प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, आर्थिक स्‍तर और भौतिक बुनियादी ढांचे को शामिल किया गया। मंत्रालय द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में 111 शहरों को शामिल किया गया था। इसमें 4 शहरों- हावड़ा, न्यू टाउन कोलकाता, दुर्गापुर ने हिस्सा नहीं लिया था।
देश में आबादी से लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु का कोई भी शहर इस सूची में टॉप 10 में जगह नहीं बना सका। वहीं उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर इस सूची में सबसे नीचे है।