दूसरी महिला के साथ संबंध पड़ा महंगा, ब्लैकमेलिंग का हुआ शिकार

पिंपरी चिंचवड : समाचार ऑनलाइन – अनजान महिला से फ्रेंडशिप वेबसाइट के जरिए दोस्ती कर महिला के साथ शारिरिक संबंध बनना एक शख्स को काफी भारी पड़ा। महिला द्वारा ब्लैकमेल कर शख्स से 50 हजार रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सांगवी पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में अभय विजयकुमार काटकर (40) ने शिकायत दायर करवायी है। शिकायतकर्ता शख्स का लोकेन्टो नामक वेबसाइट के जरिए सुरिंद्रा उर्फ डॉली उर्फ आफरीन नजीर शेख (27) नामक महिला के साथ दोस्ती हुई। उसके बाद महिला और शख्स के बीच दो बार शारिरिक संबंध भी हुआ।

शारिरिक संबंध रखने के बाद महिला को शिकायतकर्ता ने 2500 रुपए दिए थे। महिला को पैसे देने के कुछ समय बाद महिला का शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन आया कि तुमने मेरे साथ जो संबंध रखा है, उसके पैसे दो। शिकायत कर्ता ने 1500 रुपए देने की बात कही। इस पर महिला ने रात को शख्स पर वॉटसअप  50000 रुपए की मांग की। साथ ही महिला ने शख्स को धमकाया कि अगर 50000 रुपए नहीं दिए तो शख्स की पत्नी और घरवालों को उसकी सारी सच्चाई बता देगी।

साथ ही जिस बैंक में वह काम करता है, वहां आकर तमाशा करेगी कि उसने मेरे साथ शारिरिक संबंध रखा और पैसे भी नहीं दिए हैं। शख्स इस बात से काफी डर गया था। महिला को 10 हजार देने को लेकर समझौता करने लगा। महिला ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए और साथ ही ज्यादा पैसों की डिमांड करने लगी। महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शख्स ने सांगवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।