फेसबुक के इस बदलाव से कुछ लोग होंगे परेशान 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 

फेसबुक आए दिनों बहुत से बदलाव ला रहा है। एक बार फिर फेसबुक कुछ ऐसा करने जा रहा है जिस से से कुछ लोगो को परेशानी हो सकती है। फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। फेक अकाउंट से निपटने के लिए फेसबुक के योजना के तहत, उन सभी यूजरों को अपनी पहचान की पुष्टि करानी होगी जिनसे पास बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं।

[amazon_link asins=’B0756RF9KY,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b82b19c0-9df9-11e8-b251-bbb10b912096′]

फेसबुक के दिए गए जानकारी के अनुसार, यूजर को अपने पेज पर कुछ भी प्रकाशित करने के लिए यूजर को अपनी पहचान पुष्टि करनी होगी साथ ही  अपने मूल स्थान की भी जानकारी देनी होगी जहां से वह अपने फेसबुक का संचालन करते हैं। अकाउंटों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित किया जाएगा। यूज़र नेम और पासवर्ड के साथ यूजर को खुद से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देनी पद सकती है।  फेसबुक पर यह बदलाव अगले महीने से लागु होगा और उसके कुछ हफ्तों में इसे इंस्टाग्राम पर भी लागू किया जाएगा।  कंपनी ने यह नियम अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर बनाया है ताकि चुनाव में किसी तरह की दखल ना हो। पिछले हफ्ते ही फेसबुक और इंस्टाग्राम से 32 फेक पेज डिलीट किये गए है।