एसटी कर्मचारियों की हड़ताल ने लिया हिंसक रूप

शिवशाही बस में तोड़फोड़

पुणे समाचार :

एसटी बस कर्मचारियों ने फिर हड़ताल पर जाने का फैसला शुक्रवार की रात को लिया हैं। जिससे की राज्य के कई शहरों में बस सेवाएं ठप्प हो गई हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। सांगली परिसर में इस हड़ताल ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। सांगली परिसर में श्वशाही बस में तोड़फोड़ की गई हरण। यह घटना आज सुबह को सांगली के आष्टी इलाके में घटी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे से सांगली की और जा रही शिवशाही बस पर वालवा इलाके के में अज्ञात लोगोंद्वारा पथर्वबाजी की गईं इस घटना में शिवशाही बस को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नही हुआ हैं। तोड़फोड़ के बाद पुणे से सांगली, सातारा की और जाने वाली सभी गाड़ियां रद्द की जा चुकी हैं। इन सभी गजतनाओ मे आम जनता बेहाल हैं।

शुक्रवार की सुबह से अचानक राज्य के कई शहरों ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल के कर्मचारी, चालक, कंडक्टर, फेल्पर और अन्य सभी ने अचानक काम बंद आंदोलन किया। दूसरे दिन भी यह हड़ताल जारी हैं। लेकिन कुछ मार्गो पर एसटी की सेवाएं शुरू होने के कारण बसों में तोड़फोड़ की जा रही हैं। काम बंद आंदोलन के पहले दिन भी कई शहरों में बसों पर पत्थरबाजी की गई हैं।