आज का राशि भविष्यफल, आज इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 

 

मेष राशि या लग्न
अपने पराए की पहचान करने के साथ अपने काम की शुरुआत करें अपने लोग धोखा देंगे। किसी ने काम के लिए कोई यात्रा शुरू करेंगे। नौकरी में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी उठानी ही पड़ेगी। विद्यार्थियों को प्रसन्नता का अनुभव होगा। दोपहर 1:00 बजे के बाद से 5:00 बजे के बीच का समय अच्छा है ।नए कपड़े खरीदेंगे। सामाजिक कार्य में खर्च करने पड़ेंगे। अपने लोग दर्द देते रहेंगे।
meshpng
वृष राशि या लग्न

परिवार में मंगलकारी उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रगति के साधन मिलेंगे।रुखी हुए काम बनते हुए नजर आएंगे। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अच्छे काम की राह मिलेगी। अधिकारी वर्ग को आज अपनी स्थिति अनुकूल बनाए रखने में तकलीफ होगी। व्यापारी वर्ग के लिए सुख तुम लाभदायक दिन है।
नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी पाने का योग है। राजनीति की क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है।
Vrishabh
मिथुन राशि या लग्न

दिन बीतते बीतते रुके हुए काम बन जाने के संकेत हैं। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा। कुछ गुप्त बातें आपकी लोगों के सामने आ सकती हैं। अधिकारियों से विचार विमर्श में मदद मिलेगी।पदोन्नति के साथ-साथ आर्थिक लाभ की संभावना है। छोटी मोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करें। शत्रु परास्त होंगे। आज के दिन नीली रंग पहने से झूठे आरोप लग सकते हैं।
mithun
कर्क राशि या लग्न

सपरिवार कहीं घूमने का संजोग है। कहीं भी पैसा लगाना हो तो अपने बड़ों की सलाह ले कर ही लगाए। आत्म विश्वास की कमी रहेगी। कड़ी मेहनत के बाद भी परिश्रम का फल प्राप्त नहीं होगा। किसी से अनायास विवाद हो सकता है। हां कानूनी विवाद में विजय आपकी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रखें। शाम के वक्त अपने सहयोगी यों से मदद मिलेगी।दिन उतार चढ़ाव भरा हुआ रहेगा इसलिए प्रत्येक काम में सावधानी बरतना जरुरी है।
karka
सिंह राशि या लग्न

जमीन जायदाद संबंधी विवाद को ज्यादा तुल ना दें।
गुप्त शत्रु आपका नुकसान पहुंचाएंगे।आपका पराक्रम और आपके विचार आपको कारोबार में विशेष लाभ की तरफ ले जाएंगे। आर्थिक कमी की वजह से क्रोध आएगा। नए मित्रों से दूर रहना अच्छा है। संगीत के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन किसी नए अनुबंध के साथ पूरा होगा।
परिवार के किसी सदस्य को रुठ जाने से मानसिक तनाव रहेगा। लोगों की चिंता आप करते जरुर है लेकिन किसी के साथ अपने स्वास्थ्य और पैसों की भी चिंता करें।
sinha
कन्या राशि या लग्न
किसी पुराने प्रेम संबंध को लेकर मन में तनाव रहेगा।
संतान की तरक्की से प्रसन्नता का होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों का दबाव बना रहेगा।व्यापार में अनायास नुकसान होने की संभावना है। बना बनाया मकान खरीद सकतें हैं। पुराने किये हुए कार्यों का फल आज दिखाई देगा। समय आपके अनुकूल रहेगा उसका फायदा सोच समझकर उठाएं कहीं किसी से गलत वादे ना करें। प्रशासनिक अधिकारी अपने ही सह कर्मियों से परेशानी का अनुभव करेंगे।
kanya
तुला राशि या लग्न

सुबह-सुबह परिवार में किसी अनावश्यक विवाद से बचने की कोशिश करें।
किसी भी काम में कोई मदद नहीं करेगा सभी जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ेगी। आपकी कमी दिखाने के लिए आपके मित्र भी आगे आएंगे। शत्रु के साथ समझौता कर लेना ठीक है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। स्त्री वर्ग अपने पड़ोसी या सहकर्मी से तकलीफ महसूस करेंगे।
tula
वृश्चिक राशि या लग्न

सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन से जुड़े हुए व्यक्तियों को पद प्राप्त होगा। धन कह आवागमन बना रहेगा। किसी नए परियोजना पर विचार बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा लाभ की जगह हानि उठानी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। पारिवारिक उलझनों को बढ़ने ना दें।शाम के बाद अपने सभी रुके हुए कामों को बनाने के लिए धक दौड़ करें काम बनने की उम्मीद है।
vruchik
धनु राशि या लग्न

शेयर मार्केट से दूर रहने में अच्छाई है। वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के झूठे आरोप आप पर लग सकते हैं। फायदे के चक्कर में किसी अनजान व्यक्ति से धोखा हो सकता है
अपने मन की बातें या कोई भेद किसी को ना बताएं। धैर्य बनाए रखिए। डाक्टरी का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के लिए किसी मरीज को लेकर काफी परेशानी हो सकती है। राजकीय कर्मचारी अपने काम को अच्छी तरह पूरा कर पाएंगे।
dhanu
मकर राशि या लग्न

आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। किसी दूसरे की बातों के बहकावे में ना आएं। शिक्षा केक्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलेगा। स्त्री पक्ष के लिए समय बहुत ही अनुकूल है अभी सहयोगियों से अपना काम बना सकते हैं। विवाहित महिलाओं का अपने पति के साथ विवाद होगा। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति अपने ग्राहक या सहयोगियों से बात करते समय मानसिक संतुलन बनाए रखें। यदि आप कोई कंपनी चला रहे हैं तो आज आपके कुछ कर्मचारी काम छोड़कर जा सकते हैं। कपड़े के कारोबार में लगे हुए व्यक्ति नए आर्डर पाएंगे।थोड़े धन लाभ के बाद भी संतुष्ट रहने का प्रयत्न करें लालच कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा सकती है।
MAKAR
कुंभ राशि या लग्न

पूर्व नियोजित कार्यक्रम में बदलाव करने पड़ेंगे। अनावश्यक यात्रा का योग बनेगा। बिना मन का अपने ही दोस्तों को सहयोग करना पड़ेगा। धन के आगमन का अचानक योग है। भाई-बहनों को लेकर चिंतित रहेंगे। आज कोई ऐसा कार्य कर जाएंगे जिससे आपका भाग्य चमक उठेगा । किसी को उधार न दे। अपने अधिकारियों की बातों को ना टाले। संध्या काल का समय आपके लिए सुखद समाचार लेकर आएगा पारिवारिक खुशी का अनुभव करेंगे।
kumbha
मीन राशि या लग्न
आज कुछ अनुकूल परिणाम आने से मन की प्रसन्नता दो दोगुनी हो जाएगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अपने ही लोग कामों में अर्चन डालनी की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चों और स्त्रियों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। दुकानदारी करने वाले व्यक्ति अच्छा लाभ कमा सकेंगे। धार्मिक यात्रा का योग है। मन में किसी प्रकार के डर का अनुभव होगा जो कि अपने ही द्वारा की गई गलतियों का परिणाम है। किसी प्रकार का रिस्क ना लें व्यवसायिक लेन-देन उलझन बढ़ाएंगे। समय अनुकूल बनाने के लिए प्रयत्न करें।
min