कोथरुड पुलिस की उड़ी नींद, ट्रिपल मर्डर के कॉल से मची सनसनी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में कोथरुड पुलिस की अचानक नींद तब उड़ गई जब एक शख्स ने ट्रिपल मर्डर की जानकारी दी। टीआरएम मीटिंग के लिए जाने के लिए तैयार हो रहे अधिकारी भी ट्रिपल मर्डर की बात सुनकर हकबका रह गए। जब एक मानसिक रुप से बीमार शख्स ने ट्रिपल मर्डर की झूठी खबर देकर पुलिस स्टेशन के सभी लोगों को कोथरुड इलाके में दौड़ा दिया। कोथरुड की गलियों में आधे घंटे तक सनसनी मच गई थी। ट्रिपल मर्डर हुए लाशों को जहां पुलिस ढूंढने में व्यस्त थी, वहीं मानसिक रुप से बीमार शख्स पुलिस के मजे ले रहा था।
पुणे में कड़ाके की ठंड और ऐसे में सुबह के सात बजे कोथरुड पुलिस स्टेशन में एक शख्स आता है और ठाणे अमलदार की जगह पर बैठे महिला पुलिस कर्मचारी को ट्रिपल मर्डर की जानकारी देता है। महिला पुलिस कर्मचारी के होश उड़ जाते हैं, आननफानन में महिला पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी देती है। जल्द से जल्द स्पॉट पर पहुंचकर पुलिस घटना का मुआयना करती है, लेकिन पुलिस को बेवकूफ बनाने में 33 वर्षीय मानसिक रुप से बीमार से शख्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
कोथरुड के सभी कचरा कुंडी और नालों तक पुलिस को घुमा दिया। पुलिस का सिर तब चकरा गया, जब एक शख्स ने कहा कि सर यह एक मानसिक रुप से बीमार इंसान है। पुलिस ने बात की पुष्ठि करने के लिए शख्स के घरवालों को फोन लगाया तो पता चला कि वह शख्स सच में मानसिक रुप से बीमार है। रोजाना पुणे के अखबारों में मर्डर की खबरें पढ़ कर वह भी पुलिस स्टेशन में मर्डर की खबर लेकर पहुंच गया था।
पुलिस को शख्स ने बताया था कि कोथरुड में तीन मर्डर हुए हैं, उसकी मां, पत्नी और बहन को एक नगरसेवक ने तेजधार हथियार से वार करके मार डाला है और लाश को कचरे के पास और पानी के पास फेंक दिया है। यह खबर सुनते ही मानो जैसे कोथरुड पुलिस की नींद उड़ गई। कोथरुड पुलिस शख्स को लेकर घटनास्थल पर आधे घंटे घूमी, तब पता चला कि यह फर्जी जानकारी थी।
पुणे में पिछले कुछ दिनों में लगातार हत्या की घटना हो रही है। जिसके चलते कोथरुड पुलिस भी कुछ देर के लिए चौंकना हो गई थी। सारी पुलिस यंत्रणा काम पर लग गई थी। टीआरएम मीटिंग की तैयारी छोड़कर अधिकारी ट्रिपल मर्डर की जांच में जुट गए थे।