तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, तीन गंभीर घायल

कार और कंटेनर की भीषण टक्कर

मुंबई : पुणे समाचार

मुंबई में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक तेजरफ्तार कार दो लोगों की मौत की वजह बनी, कार से कंट्रोल खो देने की वजह से रोड की दूसरे साइड जाकर कंटेनर से टकराने की अजीब दुर्घटना घटी। यह सड़क दुर्घटना भांडुप ईस्टन एक्सप्रेस हाइवे के फ्लाइय ओवर में हुई है, कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर के चलते यह घटना घटी। इस घटना में हेमंत शिव गुंडे, निहार कोडे, अक्षय मोरे की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है, तीनों को इलाज के पास के हॉस्पिटल में भरती किया गया है। इस घटना में महेश और चीकू इन दोनों की घटनास्थल पर ही  मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुलुंड-ऐरोली पुल की ओर जा रही एक होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराते हुए कंटेनर से जा टकरायी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की जगह पर ही मौत हो गई। मुंबई से ठाणे की ओर यह कार जा रही थी, कार ड्राइवर का कंट्रोल छूटने की वजह से यह सड़क दुर्घटना हुई। कार डिवाइडर से टकराकर रोड क्रॉस करते हुए सीधे कंटनेर से जा टकरायी। यह मामला नवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। घायलों को फोर्टिस हॉस्पिटल में भरती किया गया है। कार में सवार सभी लोगों की उम्र 20 से 22 तक बतायी जा रही है।