संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव इतालवी खाद्य पदार्थो के लिए बड़ी जीत : साल्विनी

रोम, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| इटली ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित द्वारा पारित वैश्विक स्वास्थ्य और पोषण समाधान प्रस्ताव के रूप में बड़ी जीत दर्ज की है। यह प्रस्ताव परंपरागत इतालवी खाद्य उत्पादों का संरक्षण करता है।

गृह मंत्री व डिप्टी मंत्री माट्टियो साल्विनी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ट्वीट में कहा गया, “संयुक्त राष्ट्र में इटली की एक बड़ी जीत। पारंपरिक इतालवी खाद्य पदार्थ उत्पादों को गैर-कानूनी करने की कोशिश नाकाम हो गई।”

उन्होंने कहा, “इटली के कृषि मंत्री मार्को सेंटिनाइओ का भी आभार, हमने स्वास्थ्य के आधार पर इतालवी खाद्य पदार्थों जैसे जैतून का तेल, वाइन, हैम या पनीर को ब्लैकलिस्ट होने से रोक दिया है।”

साल्विनी ने कहा कि यह देश के लिए और हमारे असाधारण उत्पादकों के लिए एक अच्छी खबर है।

यह प्रस्ताव गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित किया गया।